Loading...
inner-banner

उत्कृष्टता केंद्र

उत्कृष्टता केंन्द्रों की स्थापना नए उत्पादों, नए अनुप्रयोगों, नवाचार और प्रौद्योगिकी में सुधार, प्रक्रिया नवाचार, गुणवत्ता, पर्यावरण की दृष्टि से सतत विकास आदि के विकास में मदद करने के उद्देश्य से की गई है। उत्कृष्टता केंन्द्र से भारत के लिए निर्यात में ब्रांड छवि बनाने में भी मदद की उम्मीद है। इस परियोजना के माध्यम से संस्थान पेट्रोरसायन उद्योग के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम दोनों के आधुनिकीकरण के लिए अपने शोध निष्कर्षों, विशेषज्ञता आदि के बारे में चर्चा करेंगे और उन्हें उपलब्ध कराएंगे। उत्कृष्टता केंन्द्रों के निम्नलिखित में लाभकारी होने की उम्मीद है:

  • नए उपयोगों के लिए उत्पादों को अद्यतन करना, संशोधन के माध्यम से मौजूदा उत्पादों के लिए चक्र का विस्तार करना।
  • नवीन उत्पाद प्रौद्योगिकी और उत्पाद डिजाइन में परिवर्तन।
  • इसे और अधिक कुशल बनाने के लिए उत्पादन प्रक्रियाओं में सुधार।
  • रीसाइक्लिंग प्रक्रिया प्रौद्योगिकी, अभिनव संग्रह, पृथक्करण, सफाई और पुनर्नवीनीकरण उत्पादों का विकास।
  • बायोपॉलिमर्स और बायोडिग्रेडेबल पॉलिमर का विकास।
  • इंजीनियरिंग पॉलिमर/यौगिकों/मिश्रण/मिश्र धातु का उपयोग कर उत्पाद विकास।
  • पुनर्चक्रण के लिए उद्योग द्वारा प्रयोग किए गए पानी का उपचार हेतु रिसाइकल करना।
  • पेट्रोरसायन के क्षेत्र में अन्य उभरते हुए क्षेत्र

विभाग ने अब तक 13 उत्कृष्टता केंन्द्र को मंजूरी दी है, जिनका विवरण नीचे दिया गया है:

क्र.संसंस्थान का नाम जहां उत्‍कृष्‍टता केंद्र (सीओई) स्थापित किया गया हैउत्कृष्टता केंद्र का विषयअनुमोदन का दिनांकअब तक जारी अनुदान (करोड़ रुपये में)अब तक जारी अनुदान (करोड़ रुपये में)
1राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणेसस्टेनबल पॉलीमर इंडस्ट्री टू रिसर्च एंड इनोवेशन15.04.20116.006.00
2.केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नईग्रीन ट्रांसपोर्ट नेटवर्क (ग्रीट)01.04.20116.006.00
3.केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वरसस्टेनेबल ग्रीन मैटीरियल06.04.20136.006.00
4.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्लीएडवांस्ड पॉलिमरिक मैटीरियल्स15.03.20136.006.00
5.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटीसस्टेनेबल पॉलिमर्स (सुस-पोल)अप्रैल, 20136.006.00
6.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़कीप्रोसेस डेवेलपमेंट, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट इन पेट्रोरसायन इंडस्ट्रीज12.02.20194.404.40
7.केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वरबायो-इंजीनियर सस्टेनेबल पॉलिमर सिस्टम12.02.20195.005.00
8.राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणेस्पेशलिटी पॉलिमर्स फॉर कस्टमाइज्ड एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग12.02.20192.801.40
9.सीएसआईआर - उत्तर पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर- एनईआईएसटी)पेट्रोलियम उद्योग के सतत विकास के लिए पॉलिमर्स, उनके यौगिक और पॉलीमर के मेम्ब्रेन्स04.12.20204.992.565
10.सीएसआईआर-आईआईसीटी, हैदराबादसीओई ऑन पॉलिमर कोटिंग्स फॉर डेकोरेटिव, पेाटेक्टिव एंड स्ट्रैटजिक एप्लीकेशंस4.12.20204.862.00
11.सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वरनेक्स्ट जेनरेशन बायो-मेडिकल उपकरणों का निर्माण04.12.20205.002.00
12.आईआईटी, गुवाहाटीसस्टेनेबल एंड इनोवेटिव डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग ऑफ पॉलीमर टॉयज (सुंदर – टॉयज)फ़रवरी,4.99शून्य
13.आईआरएमआरए, ठाणेडिजाइन एंड डेवलपमेंट फॉर वैल्यू एडेड टॉयज ऑफ रबर एंड एलाइड फिनिश्ड प्रोडक्टफ़रवरी,4.93शून्य

 

Back to Top