उत्कृष्टता केंन्द्रों की स्थापना नए उत्पादों, नए अनुप्रयोगों, नवाचार और प्रौद्योगिकी में सुधार, प्रक्रिया नवाचार, गुणवत्ता, पर्यावरण की दृष्टि से सतत विकास आदि के विकास में मदद करने के उद्देश्य से की गई है। उत्कृष्टता केंन्द्र से भारत के लिए निर्यात में ब्रांड छवि बनाने में भी मदद की उम्मीद है। इस परियोजना के माध्यम से संस्थान पेट्रोरसायन उद्योग के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम दोनों के आधुनिकीकरण के लिए अपने शोध निष्कर्षों, विशेषज्ञता आदि के बारे में चर्चा करेंगे और उन्हें उपलब्ध कराएंगे। उत्कृष्टता केंन्द्रों के निम्नलिखित में लाभकारी होने की उम्मीद है:
- नए उपयोगों के लिए उत्पादों को अद्यतन करना, संशोधन के माध्यम से मौजूदा उत्पादों के लिए चक्र का विस्तार करना।
- नवीन उत्पाद प्रौद्योगिकी और उत्पाद डिजाइन में परिवर्तन।
- इसे और अधिक कुशल बनाने के लिए उत्पादन प्रक्रियाओं में सुधार।
- रीसाइक्लिंग प्रक्रिया प्रौद्योगिकी, अभिनव संग्रह, पृथक्करण, सफाई और पुनर्नवीनीकरण उत्पादों का विकास।
- बायोपॉलिमर्स और बायोडिग्रेडेबल पॉलिमर का विकास।
- इंजीनियरिंग पॉलिमर/यौगिकों/मिश्रण/मिश्र धातु का उपयोग कर उत्पाद विकास।
- पुनर्चक्रण के लिए उद्योग द्वारा प्रयोग किए गए पानी का उपचार हेतु रिसाइकल करना।
- पेट्रोरसायन के क्षेत्र में अन्य उभरते हुए क्षेत्र
विभाग ने अब तक 13 उत्कृष्टता केंन्द्र को मंजूरी दी है, जिनका विवरण नीचे दिया गया है:
क्र.सं | संस्थान का नाम जहां उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित किया गया है | उत्कृष्टता केंद्र का विषय | अनुमोदन का दिनांक | अब तक जारी अनुदान (करोड़ रुपये में) | अब तक जारी अनुदान (करोड़ रुपये में) |
---|---|---|---|---|---|
1 | राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणे | सस्टेनबल पॉलीमर इंडस्ट्री टू रिसर्च एंड इनोवेशन | 15.04.2011 | 6.00 | 6.00 |
2. | केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई | ग्रीन ट्रांसपोर्ट नेटवर्क (ग्रीट) | 01.04.2011 | 6.00 | 6.00 |
3. | केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर | सस्टेनेबल ग्रीन मैटीरियल | 06.04.2013 | 6.00 | 6.00 |
4. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली | एडवांस्ड पॉलिमरिक मैटीरियल्स | 15.03.2013 | 6.00 | 6.00 |
5. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी | सस्टेनेबल पॉलिमर्स (सुस-पोल) | अप्रैल, 2013 | 6.00 | 6.00 |
6. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की | प्रोसेस डेवेलपमेंट, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट इन पेट्रोरसायन इंडस्ट्रीज | 12.02.2019 | 4.40 | 4.40 |
7. | केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर | बायो-इंजीनियर सस्टेनेबल पॉलिमर सिस्टम | 12.02.2019 | 5.00 | 5.00 |
8. | राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणे | स्पेशलिटी पॉलिमर्स फॉर कस्टमाइज्ड एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग | 12.02.2019 | 2.80 | 1.40 |
9. | सीएसआईआर - उत्तर पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर- एनईआईएसटी) | पेट्रोलियम उद्योग के सतत विकास के लिए पॉलिमर्स, उनके यौगिक और पॉलीमर के मेम्ब्रेन्स | 04.12.2020 | 4.99 | 2.565 |
10. | सीएसआईआर-आईआईसीटी, हैदराबाद | सीओई ऑन पॉलिमर कोटिंग्स फॉर डेकोरेटिव, पेाटेक्टिव एंड स्ट्रैटजिक एप्लीकेशंस | 4.12.2020 | 4.86 | 2.00 |
11. | सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर | नेक्स्ट जेनरेशन बायो-मेडिकल उपकरणों का निर्माण | 04.12.2020 | 5.00 | 2.00 |
12. | आईआईटी, गुवाहाटी | सस्टेनेबल एंड इनोवेटिव डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग ऑफ पॉलीमर टॉयज (सुंदर – टॉयज) | फ़रवरी, | 4.99 | शून्य |
13. | आईआरएमआरए, ठाणे | डिजाइन एंड डेवलपमेंट फॉर वैल्यू एडेड टॉयज ऑफ रबर एंड एलाइड फिनिश्ड प्रोडक्ट | फ़रवरी, | 4.93 | शून्य |