Loading...
inner-banner

राज्य मंत्री के बारे में

श्रीमती अनुप्रिया पटेल

श्रीमती अनुप्रिया पटेल

राज्य मंत्री के बारे में
चुनाव क्षेत्र:मिर्जापुर
दल:अपना दल (सोनेलाल)
पिता का नाम:स्वर्गीय डॉ. सोने लाल पटेल
मां का नाम:श्रीमती कृष्णा पटेल
जन्म स्थान:कानपुर (उत्तर प्रदेश)
पति का नाम:श्री आशीष पटेल
बेटे:-
बेटियाँ:-
राज्य का नाम:उत्तर प्रदेश
स्थायी पता:826/1 ए, बरौंधा (सरदार पटेल चौराहा, भरुहना के पास), मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)-231001.
वर्तमान पता:5, सफदरजंग रोड, नई दिल्ली-110011 टेलीफ़ोन: (011) 23792610, फ़ैक्स:(011) 23792636
ईमेल आईडी:officeanupriyapatel[at]gmail[dot]com
anupriyasingh[dot]patel[at]sansad[dot]nic[dot]in
शैक्षिक योग्यताएं:लेडी श्री राम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए.; छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर, उत्तर प्रदेश से एम.बी.ए.; एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा से परामर्श मनोविज्ञान में पी.जी. डिप्लोमा।
धारित पद:
2012-2014उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए
मई, 2014संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित (16वीं लोकसभा)
01 सितंबर, 2014 – 5 जुलाई, 2016सदस्य, महिला सशक्तिकरण संबंधी समिति; पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी स्थायी समिति और परामर्शदात्री समिति, सड़क परिवहन और राजमार्ग और जहाजरानी मंत्रालय
01 सितंबर, 2014 से 05 जुलाई, 2016 तकसदस्य, परामर्शदात्री समिति, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
12 सितंबर, 2014 – 5 जुलाई, 2016सदस्य, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति
27 अप्रैल, 2015 – 20 सितंबर, 2016सदस्य, रेलवे कन्वेंशन समिति
5 जुलाई, 2016 – 29 मई, 2019केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
13 सितंबर, 2019 – 6 जुलाई, 2021सदस्य, ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति
9 अक्टूबर, 2019 – 6 जुलाई, 2021सदस्य, याचिका समिति
मई, 2019पुनः संसद सदस्य निर्वाचित (17वीं लोकसभा)
7 जुलाई, 2021 – 9 जून, 2024केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री
जून, 2024पुनः संसद सदस्य निर्वाचित (18वीं लोकसभा)
10 जून, 2024 से आगेस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री।

भ्रमण किये गए देश:

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए 2014 में जापान का दौरा किया। 13-21 मई, 2015 के दौरान ऑस्ट्रेलिया में भारत के युवा सांसदों के लिए आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया और 1-7 नवंबर, 2015 के दौरान यूनाइटेड किंगडम में ब्रिटिश सरकार के वार्षिक प्रमुख कार्यक्रम शेवनिंग सीपीआर (सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च) भारतीय सांसदों के लिए सांसद फेलोशिप कार्यक्रम में भाग लिया।

श्रीमती अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल

माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने विदेश मंत्रालय की 'वृहद संपर्क योजना' के अंतर्गत 8-17 मई, 2018 तक कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका और ग्रेनेडा की यात्रा पर एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। यह इन देशों की भारत की ओर से पहली मंत्रिस्तरीय यात्रा थी।

11-12 मई, 2018 को डोमिनिका की अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने डोमिनिकन गणराज्य के माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधान मंत्री और कार्यवाहक विदेश मंत्री, माननीय स्वास्थ्य मंत्री, माननीय परिवार और लैंगिक मामलों के मंत्री से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। 13-14 मई, 2018 को ग्रेनेडा में उन्होंने श्री कीथ मिशेल, माननीय प्रधान मंत्री, माननीय विदेश मंत्री और माननीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच समग्र सहयोग बढ़ाने के लिए आपसी हित के क्षेत्रों पर चर्चा की। ग्रेनेडा के माननीय प्रधान मंत्री से मुलाकात के दौरान, श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का बधाई पत्र सौंपा।

दोनों देशों की अपनी यात्रा के दौरान माननीय मंत्री ने भारतीय समुदाय से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।

श्रीमती अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल

ग्रीस, 14-15 अप्रैल, 2022 के दौरान:

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के रूप में श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 14-15 अप्रैल, 2022 के दौरान ग्रीस में एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसमें उन्होंने आर्थिक कूटनीति और ओपननेस के लिए विदेश मामलों के उप मंत्री कोस्टास फ्रैगोगियानिस के साथ भारत-ग्रीस संयुक्त आर्थिक समिति की बैठक के 8वें सत्र की सह-अध्यक्षता की। बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों द्वारा एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के आपसी लाभ के लिए आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना और उसं आगे बढ़ाना था। दोनों मंत्रियों द्वारा इन्वेस्ट इंडिया, भारत की राष्ट्रीय निवेश संवर्धन और सुविधा एजेंसी और एंटरप्राइज ग्रीस के बीच द्विपक्षीय निवेश संबंधों को बढ़ाने पर एक समझौता ज्ञापन का भी आदान-प्रदान किया गया।

बैंकॉक, थाईलैंड, 23-24 मई, 2022 के दौरान:

श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 23-24 मई, 2022 को यूएनईएससीएपी के 78वें सत्र में भाग लेने के लिए बैंकॉक, थाईलैंड में एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जो इसकी स्थापना की 75वीं वर्षगांठ भी मना रहा था। यूएनईएससीएपी के 78वें सत्र के मंत्रिस्तरीय खंड के दौरान, माननीय मंत्री ने "एशिया और प्रशांत क्षेत्र में सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए एक साझा एजेंडा" विषय पर देश का स्टेटमेंट दिया।

सिएम रीप सिटी, कंबोडिया, 16-17 सितंबर, 2022 के दौरान:

माननीय मंत्री ने 16 सितंबर, 2022 को कंबोडिया के वाणिज्य मंत्री महामहिम पान सोरासाक के साथ 19वीं आसियान-भारत आर्थिक मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता करने तथा 17 सितंबर, 2022 को आयोजित 10वीं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आर्थिक मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 16-17 सितंबर, 2022 के दौरान कंबोडिया के सिएम रीप शहर में एक अन्य भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। बैठक में सभी 10 आसियान देशों के साथ-साथ 8 भागीदार देशों अर्थात ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, रूसी संघ और अमेरिका का प्रतिनिधित्व देखा गया। मंत्रियों ने वैश्विक और क्षेत्रीय आर्थिक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें 12वां विश्व व्यापार संगठन मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के परिणाम, महामारी के बाद आर्थिक सुधार के प्रयास, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों और मजबूत मुद्रास्फीति के दबाव के प्रभाव को कम करने के लिए अपनाए गए उपाय पर चर्चा शामिल थे।

बाकू, अज़रबैजान, 24-25 अक्टूबर, 2023 के दौरान:

24-25 अक्टूबर, 2023 के दौरान अज़रबैजान गणराज्य और भारत गणराज्य के बीच वाणिज्यिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग के लिए अंतर-सरकारी आयोग की छठी बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए बाकू, अज़रबैजान में एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

अन्य सूचना:

श्रीमती अनुप्रिया सिंह पटेल का जन्म 28, अप्रैल 1981 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ और वे भारतीय राजनीति का जाना-माना चेहरा हैं। उनके पिता स्वर्गीय डॉ. सोने लाल पटेल अपना दल के संस्थापक थे, जिनकी सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु ने श्रीमती पटेल को अचानक राजनीतिक सफर की ओर मोड़ दिया।

उन्हें बेहतरीन वक्ता के कौशल का वरदान प्राप्त है और वे सदन में हमेशा जोरदार तरीके से अपनी बात रखती हैं। संसद सदस्य के रूप में उन्होंने संसदीय बहसों और चर्चाओं में अपने सार्थक हस्तक्षेप से अपनी छाप छोड़ी है।

सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने की दिशा में काम करने की उनकी प्रतिबद्धता और अद्वितीय भावना की लोग बड़े पैमाने पर प्रशंसा करते हैं। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर और उसके बाहर किए गए विकास कार्यों के लिए व्यापक जन समर्थन हासिल किया है।

वंचितों के उत्थान का चेहरा, श्रीमती अनुप्रिया सिंह पटेल एक ऐसे नेता की मजबूत छवि प्रस्तुत करती हैं जो समाज के उत्पीड़ित और हाशिए पर पड़े वर्गों के लिए भावुक, निर्णायक और प्रतिबद्ध हैं। वह वास्तव में न केवल महिलाओं के लिए बल्कि भारत जैसे युवा राष्ट्र में युवाओं के लिए भी एक 'रोल-मॉडल' हैं। वह उदाहरण स्थापित करके नेतृत्व करती हैं और लोगों को राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करती हैं।

35 वर्ष की आयु में उन्होंने मोदी-1 सरकार में 'सबसे युवा मंत्री' के रूप में शपथ ली और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने मोदी-2 सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद में अपनी दूसरी शुरुआत की।

वे लगातार तीसरी बार संसद सदस्य (18वीं लोकसभा) के रूप में पुनः निर्वाचित हुईं। 9 जून, 2024 को मोदी-3 सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शामिल हुईं। 11 जून, 2024 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री बनी।

Back to Top